रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: स्थानीय थाना क्षेत्र के सेहगो पश्चिम गांव निवासी विजय सिंह चौधरी उर्फ उन्ना पुत्र प्रताप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार विगत मंगलवार को कस्बा इंचार्ज बाबू अपने हमराहिओं के साथ बांदा बहराइच मार्ग पर बड़ी नहर के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे, उसी समय मुखबिर द्वारा उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि, दो व्यक्ति अवैध गांजे के साथ इधर से निकलने वाले हैं। मुखबिर द्वारा दोनों का हुलिया भी बताया गया। जैसे ही वह दोनों व्यक्ति आए पुलिस ने उनको रोक लिया, और जामा तलाशी के दौरान एक व्यक्ति के पास से 5 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ। परंतु दूसरा व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। तब से कस्बा इंचार्ज द्वारा लगातार उसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा था, जिसमें आज उन्हें सफलता प्राप्त हुई, और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

0 टिप्पणियाँ