चार पहिया वाहन पलटने से व्यापारी की दर्दनाक मौत, लॉकडाउन से पूर्व दिल्ली में करता था नौकरी।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: मौत के क्रूर पंजे कब किस को दबोच लेंगे पता ही नहीं लग पाता, इसका एक उदाहरण बछरावां थाना क्षेत्र के हसनगंज से चुरुवा मार्ग पर देखने को मिला। जहां एक व्यापारी छोटा हाथी में दाल लेकर सेहगो बाजार करने के लिए जा रहा था, अचानक गाड़ी के सामने एक आवारा जानवर के आ जाने से गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और पलट गई।


   आपको बता दें कि, घटनाक्रम के अनुसार हसनगंज निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय बिहारीलाल उम्र 35 वर्ष छोटा हाथी संख्या यूपी 33 टी 2390 पर दाल लादकर सेहगों बाजार में बेचने के लिए जा रहा था, चुरुवा मंदिर के पास अचानक वाहन के सामने एक आवारा जानवर आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई, और व्यापारी गाड़ी से दूर जाकर एक पत्थर पर गिर गया। जिसके चलते सिर में गंभीर चोटें आई। एन एच आई की एंबुलेंस द्वारा तत्काल उसे बछरावां अस्पताल पहुंचाया गया, यहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परंतु जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। विदित हो कि, मृतक व्यापारी लॉक डाउन लगने के पूर्व दिल्ली में नौकरी करता था, और कुछ दिन पहले ही गांव आया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ