रायबरेली: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में तैनात राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा आयुष चिकित्सकों द्वारा काली पट्टी बांधकर अपने कार्यस्थल पर अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर सरकार के विरूद्ध विरोध प्रकट किया गया।
आपको बता दें कि, आयुष डॉक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर अनिल गुप्ता ने बताया कि, उनकी सात सूत्री मांगे नहीं मानी गई, तो मजबूरन वे सब प्रदेश के संविदा आयुष चिकित्सक होम आइसोलेशन में चले जाएंगे। इस अवसर पर वेला वेला से डॉ अशोक श्रीवास्तव, गौरा से डॉ आदित्य, हरचंदपुर से डॉ फहीम, डॉ पूनम गुप्ता, डॉ मीना गुप्ता, डॉ अशोक सरोज, डॉ हीरालाल व डलमऊ से डॉ आभा शुक्ला ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया।



0 टिप्पणियाँ