सावधान: अब दुराचारिओ की खैर नहीं, महराजगंज कोतवाल रेखा सिंह ने तीन दुराचार के आरोपियों को पकड़ कर भेजा जेल।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाओं को अंजाम देने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन अलग-अलग मामलों में जांच के दौरान दोषी पाए गए तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    आपको बता दें कि, जब से महराजगंज कोतवाली में रेखा सिंह ने कोतवाल का पदभार संभाला है, तब से अपराधियों की शामत आ गई है। इसी क्रम में कोतवाल ने शाहगंज मजरे  मोन में एक लड़की द्वारा पड़ोस के कोडरी मजरे मोन के रहने वाले अर्जुन पुत्र राम विश्वास के ऊपर जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव से बाहर ले जाकर जबरन दुराचार करने का आरोप लगाया था, पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए अभियुक्त को दोषी मानते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं

     दूसरा मामला ग्राम कोटवा मदनिया में एक नाबालिक लड़की के साथ गांव के ही दबंग और अपराधी प्रवृति के मुजीब पुत्र अब्दुल हबीब के विरुद्ध जबरन दुराचार किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, पुलिस ने अभियुक्त मुजीब को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि, मुलजिम मुजीब ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। जबकि तीसरी घटना में 52 वर्षीय फुफेरे भाई ने ज्योना गांव के पूरे जालिम सिंह में घर में अकेले पाकर रिश्ते की बहन के साथ दुराचार किया था। जिसमें युवती का कहना है कि, उसे गर्भ ठहर गया था, मामले की छानबीन में दोषी पाए जाने पर पुलिस ने जगदीश पुत्र मंगल निवासी शोभापुर थाना हरचंदपुर जनपद रायबरेली को गिरफ्तार कर लिया, और तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ