आम आदमी पार्टी ने कोरोना काल के दौरान शहीद हुए शिक्षकों के मृतक आश्रितों के लिए नौकरी व आर्थिक सहायता की सरकार से की मांग।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डा0 तरूण प्रताप सिंह, ज़िला अध्यक्ष पुनीत सिंह एडवोकेट, महासचिव गौरव श्रीवास्तव वरिष्ठ कार्यकर्ता रामू दादा, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्र मोहन सिंह ने पंचायत चुनाव के दोरान कोरोना संक्रमित होकर शहीद हुए प्राथमिक शिक्षकों के परिजनों से मुलाक़ात कर उनको ढाँढस बँधाया, तथा मृतक आश्रित को बिना टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण किए तत्काल नोकरी और एक करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता की मांग की है। 

    आपको बता दें कि, मृतकों में रायबरेली सदर से स्व0 श्रीमती विभाग रानी निवासी pwd कालोनी आई टी आई, स्व0 रेणुका वर्मा, स्व0 रजन श्रीवास्तव, ऊचाहार विधानसभा से पार्टी प्रभारी जय प्रकाश सिंह, राहुल सिंह यादव ने मृतक शिक्षक स्व0 रमेश चन्द्र मिश्र, शिक्षामित्र कृष्ण कुमार, शिक्षक स्व0 लाल प्रताप सिंह, शिक्षिका स्व0 नीलम बाजपेई के परिवारजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।


  प्रभारी डा0 तरूण प्रताप सिंह ने कहा कि, इन शिक्षकों की मृत्यु केवल सरकार की जिद और असंवेदना के चलते हुई है, साथ ही प्रदेश के शिक्षामंत्री का बयान बहुत ही निराशाजनक है, जिसने प्रदेश के हज़ारों शिक्षक परिवारो के दुःख को बढ़ाया हैं। उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी इन परिवारों के साथ खड़ी है, और 1 करोड़ रूपाए के मुआवज़े की माँग करती है। 

    जिला अध्यक्ष पुनीत सिंह ने कहा कि, आम आदमी पार्टी के लोग रायबरेली में चुनाव ड्यूटी में संक्रमित होकर शहीद हुए, सभी शिक्षक/ शिक्षिकाओं के परिवार से मुलाक़ात कर उनके लिए न्याय की माँग का भरोसा दिलाया।


पुनीत सिंह जिलाध्यक्ष आप, रायबरेली (उ.प्र.)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ