रजनीकांत अवस्थी
बछरावां रायबरेली: अनियंत्रित गति से चल रहे चौपहिया वाहनों की वजह से आए दिन मार्ग दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। मामला रायबरेली जिले के बछरावां नगर का है। जहां शिवगढ़ रोड पर अनियंत्रित गति से आ रहे दूध के टैंकर की जोरदार टक्कर से मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने अपनी गाड़ी से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक अमित कुमार बाजपेई पुत्र नंद कुमार बाजपेई उम्र 30 वर्ष निवासी बेनीपुर थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष राकेश सिंह के सहयोग से घायल युवक अमित कुमार बाजपेई को अपनी ही गाड़ी से प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां लाया गया, जहां पर हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं घायल युवक के परिजनों को पुलिस द्वारा मामले की सूचना दे दी गई है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, मामले की तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


0 टिप्पणियाँ