रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र में कोरोना महामारी से जुड़े मामलों में आज का दिन सुखद रहा, जबकि क्षेत्र में 23 एक्टिव केशो में 8 लोग आज नेगेटिव आ गए। अब एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 13 रह गई है। वही टीकाकरण अभियान में भी तेजी देखने को मिली। जबकि 39 लोगों ने टीकाकरण कराया।
आपको बता दें कि, सीएचसी महराजगंज क्षेत्र के अंतर्गत आज 80 लोगों का rt-pcr से टेस्ट किया गया, वही 107 लोगों का एंटीजन टेस्ट किट द्वारा परीक्षण किया गया। गनीमत रही कि, एक भी केश पॉजिटिव नहीं निकला। यह जानकारी देते हुए बीपीसीएम शिवाकांत तिवारी ने बताया कि, टीका करण में 20 लोगों हलोर तथा 19 लोगों ने महराजगंज सीएचसी पर टीका लगवाया है।

0 टिप्पणियाँ