महराजगंज में सफाई कर्मियों का योगदान सराहनीय-प्रभात साहू।। Raebareli news ।।

◆पूर्व जिला पंचायत सदस्य व महराजगंज चेयरमैन पति प्रभात साहू ने लगभग 50 सफाई कर्मियों को निशुल्क बाटे सैनिटाइजर मास्क और हैंड ग्लब्स।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: इस कोरोना महामारी के दौरान महराजगंज कस्बे में तैनात सफाई कर्मियों ने जिस तरह से अपनी जान की परवाह न करते हुए पूरे नगर को साफ और स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान दिया है, वास्तव में सराहना और प्रशंसा के पात्र हैं। इनका सम्मान करना समाज का दायित्व है। यह उद्गार पूर्व जिला पंचायत सदस्य और चेयरमैन सरला साहू के पति व प्रतिनिधि प्रभात साहू ने नगर पंचायत परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में नगर के सभी 32 सफाई कर्मियों को सम्मानित करते हुए कहा है।

    आपको बता दें कि, उन्होंने कहा कि, यह सफाई कर्मियों की मेहनत का ही परिणाम है कि, महराजगंज स्वच्छता अभियान में जनपद में सर्वोच्च स्थान पर है। विशेषकर कोविड-19 के दौर में मौसम की परवाह न करते हुए सफाई कर्मियों ने जी जान से अपने कार्यों का निर्वहन किया है। उसकी वह भूरि भूरि प्रशंसा करते हैं। इस मौके पर उन्होंने सभी सफाई कर्मियों को हैंड सैनिटाइजर, फेस मास्क वगैरह भी वितरित किए।

    इस मौके पर सफाई कर्मियों फूल कली, छेदूलाल, राजबहादुर, विकास, सुनीता आदि ने चेयरमैन प्रतिनिधि और अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि, वह अपना काम सेवा भाव की तरह करती रहेंगी। 

   इस मौके पर ईओ राजेश कुमार ने कहा कि, महराजगंज के नगर पंचायत कर्मियों विशेषकर सफाई कर्मियों ने जिस निष्ठा और लगन, ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन किया है। उससे वह काफी अभिभूत हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र, जमुना प्रसाद, गौस मोहम्मद, राम भरत यादव के अलावा सभासद विजय धोनी, सतीश कुशमेश, श्याम लाल साहू, नुरुल हसन, फिरोज अहमद, रामकुमार यादव, अंकुर वैश्य, विनीत गुप्ता, सूर्य प्रकाश वर्मा, हीरालाल पासी भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ