हम अपनों की सलामती के लिए दूर से ही हाथ जोड़कर सलाम करें-थाना अध्यक्ष।। Raebareli news ।।

फोटो: बछरावां थाने में पीस कमेटी की बैठक करते राकेश सिंह कोतवाल।

◆त्यौहार  के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक संपन्न।

रजनीकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: आगामी ईद को लेकर बछरावां थाना परिसर में शांति कमेटी की एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें कस्बे तथा क्षेत्र से बड़ी संख्या में संभ्रांत व्यक्तियों ने भाग लिया।

    आपको बता दें कि, बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि, यह त्योहार ऐसे समय में आयोजित हो रहा है, जबकि पूरा देश महामारी की भयंकर चपेट में है। इस त्यौहार में हमारे मुस्लिम समुदाय के बच्चे बूढ़े और जवान सभी मिलकर ईदगाह में नमाज अदा करते थे, और एक दूसरे के गले मिलकर सलामती की दुआएं देते थे। परंतु बड़े ही अफसोस की बात है कि, यह महामारी एक दूसरे से हाथ मिलाने, संपर्क में आने तथा गले मिलने से ही ज्यादा फैलती है। इसलिए उचित यह है कि, हम अपनों की सलामती के लिए दूर से ही हाथ जोड़कर सलाम करें, और गले मिलने से परहेज करें। यही नहीं यदि संभव हो तो एक दूसरे के घर जाने से भी परहेज करें। अगर जाएं भी तो दूर से एक दूसरे को मुबारकबाद दे। ईद गांहों में केवल पांच व्यक्ति नमाज अता करें। बाकी लोग अपने घरों में ही रह कर उस पाक परवरदिगार को याद करें, और उसकी इबादत करते हुए मुल्क के हिफाजत की दुआ करें।

     पाक परवरदिगार हर जगह मौजूद है। यह बात कुरान से लेकर हदीस तक बताती है। अल्लाह को ढूंढने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है। वहीं इस मौके पर मौजूद सभासद शकील मंसूरी ने कहा कि, मुस्लिम समाज अपने देश तथा आवाम के लिए हमेशा समर्पित रहा है और रहेगा। देश में चैन और अमन कायम हो इसके लिए वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा, और सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइन का पालन करेगा। मंसूरी ने कहा कि, वह पाक़ परवरदिगार हर जगह मौजूद है। उसे ढूंढने के लिए किसी जगह की आवश्यकता नहीं है। इसलिए हम अपने अपने घरों में ही नमाज अता करेंगे, तथा जकात व खैरात जो इस्लाम का मूल मंत्र है, उस पर चलने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि, बछरावां क्षेत्र हिंदू मुस्लिम से अलग हटकर गंगा जमुनी तहजीब में आज तक जिया है, और आगे भी इसी तहजीब के दायरे में रहेगा।

     इस मौके पर मौलाना नियाज आलम, मौलाना राशिद हुसैन, हाफिज उबैद आलम, शकील कुरेशी आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ