एसके इंडिया न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्ट: हल्का इंचार्ज की सरपरस्ती में खुल रही दुकानें व संचालित हो रहे ढाबे, शासन के आदेश की उड़ाई जा रही धज्जियां।। Raebareli news ।।


एसके इंडिया न्यूज़ की ग्राउंड रिपोर्ट: फोटो:- ढाबा संचालित करता ढाबे का कर्मचारी।

रजनीकांत अवस्थी

 बछरावां/रायबरेली: मौजूदा थाना अध्यक्ष बछरावां जहां एक ओर महामारी के दौर में लॉक डाउन का पूरी तरह से पालन कराने के लिए दिन रात पसीना बहा रहे हैं, तो वहीं उनके अधीनस्थ एसआई अपने-अपने क्षेत्रों में दुकानें खुलवा रहे हैं, और ढाबे संचालित हो रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण हल्का नंबर 4 में देखने को मिला। जहां हल्के के इंचार्ज एसआई अरशद नदीम, जो कहने को तो क्षेत्र में घूमा करते हैं, परंतु  संचालित हो रहे ढाबों पर बैठकर चाय पीते, गुफ्तगू करते नजर आते हैं।


ढाबे पर खाने का ऑर्डर देता ग्राहक: फोटो-एसके इंडिया न्यूज़।

    आपको बता दें कि, बछरावां थाना क्षेत्र में हल्का नंबर 4 कल्लूई खेड़ा से पूरे सुदौली तक लगता है, इस क्षेत्र में राजामऊ, मैनाहार, कटरा, इचौली, सब्जी, सुदौली, शेषपुर समोधा सहित लगभग एक दर्जन छोटी-बड़ी बाजारे आती हैं। इन बाजारों के दुकानदारों द्वारा कोविड-19 के नियमों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। मौरावां मार्ग पर  समोधा नहर के पास संचालित होटल टांडा पेट्रोल पंप के बगल में संचालित ढाबा इचौली में खुली हुई दुकानें इसका जीता जागता उदाहरण है।


                     फोटो: एसके इंडिया न्यूज़।

    इस संदर्भ में जब हल्का इंचार्ज अरशद नदीम से बात की गई, तो उन्होंने किसी भी बात का उत्तर देना मुनासिब नहीं समझा, अब सवाल यह उठता है कि, पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा आए दिन कोविड-19 के नियमों का पालन कराने के लिए लगातार क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है। उधर थानाध्यक्ष राकेश सिंह भी दिन रात की परवाह किए बगैर क्षेत्र में रहकर लोगों से सरकार और प्रशासन द्वारा कोरोना के संबंध में जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए अपील कर रहे हैं। इन हालातों में एएसआई के द्वारा दुकानदारों को अभय दान देना विचारणीय प्रश्न है।


                       फोटो: एसके इंडिया न्यूज़।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ