(प्रतीकात्मक फोटो)
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: योगी सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वे संवेदीकरण अभियान के तहत आज पांचवे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने युद्ध स्तर पर काम करके 29602 परिवारों के स्वास्थ्य परीक्षण का लक्ष्य हासिल कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग की स्कीम द्वारा की गई जांच में महज अट्ठारह परिवार ऐसे पाए गए, जिनमें खांसी जुकाम और बुखार के लक्षण मिले है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने प्रभावित परिवारों को सीएचसी द्वारा भेजी गई, दवाओं की किट उन्हें प्रदान करते हुए, आवश्यक परामर्श भी दिया।
आपको बता दें कि, कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण के मामलों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सर्वे संवेदीकरण अभियान चलाया गया था। यह अभियान 5 मई 2021 से शुरू होकर 9 मई 2021 तक चलना था। इस अभियान को महराजगंज सीएचसी क्षेत्र में सफल बनाने के लिए 135 टीमों का गठन कर 270 लोगों को सर्वे करने के लिए लगाया गया था। इन टीमों का पर्वेक्षण करने के लिए 24 सुपरवाइजर और चार सेक्टर सुपरवाइजर नियुक्त किए गए थे।
सर्वे करने वाली टीम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और क्षेत्रीय आशा को घर-घर जाकर हर परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का सर्वे किया जाना था। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बीसीसीएम शिवाकांत तिवारी ने बताया कि, अंतिम दिन रविवार को 5963 परिवारों का सर्वेक्षण किया गया, तथा कुल लक्ष्य 29602 का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। कुल 18 परिवार ऐसे मिले जिनमें बुखार, खांसी, जुकाम के लक्षण वाले मरीज पाए गए। जिनको मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित दवाओं की किट के साथ-साथ उचित परामर्श भी दिया जा चुका है। बीपीएम कमल श्रीवास्तव ने बताया कि, सीडीओ के निर्देश पर इस कार्यक्रम को 2 दिन और बढ़ाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इसी क्रम में सोमवार और मंगलवार को भी क्षेत्र में काम करके अपनी रिपोर्ट देंगी। वहीं उन्होंने बताया कि, आज भी 10 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया है, कोई पॉजिटिव नहीं निकला। रविवार अवकाश होने के कारण कोरोना टीका करण का काम आज नहीं हुआ।

0 टिप्पणियाँ