महराजगंज/रायबरेली: कोरोना टीका करण और परीक्षण अभियान में लगे कर्मचारियों के मंगलवार का दिन काफी अच्छा रहा। जबकि 4 गांव में 90 लोगों को टीकाकरण किया गया। वहीं सीएचसी में भी 18 प्लस का टीकाकरण संतोषजनक रहा। सबसे खास बात यह रही कि, सीएचसी क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव का मात्र एक केस ही बचा है।
आपको बता दें कि, यह जानकारी देते हुए बीसीपीएम शिवाकांत तिवारी ने बताया कि, आज मंगलवार को हरदोई गांव में 10 और पुरासी में 20, सीएचसी में 30, तथा डेपारमऊ में 10 ताजुद्दीनपुर में 20 उन लोगों को जो 45 वर्ष से अधिक आयु के 90 लोगों को टीकाकरण का लाभ दिया गया।
वहीं सीएचसी पर 18 प्लस के पचासी लोगों को टीके लगाए गए। इसके अतिरिक्त हाजीपुर, चिलौली के अलावा महराजगंज सीएचसी पर कुल मिलाकर 161 लोगों की कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें 91 लोगों का एंटीजन टेस्ट किट द्वारा, वहीं 70 लोगों का आरटी पीसीआर सैंपल लिया गया। उन्होंने कहा कि, सुखद बात यह रही कि, सीएचसी क्षेत्र में पाए गए 120 सकमित्रों में से 119 लोग कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो गए है। महज हरदोई गांव का एक केस ही एक्टिव है। जिस पर निगाह रखी जा रही है।

0 टिप्पणियाँ