17 वर्षीया लड़की को अकेला पाकर कट्टे की बट पर मनचले युवक ने की दुराचार करने की कोशिश, मामला पहुंचा कोतवाली सुलह सपाटे में जुटी पुलिस।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव असनी में आज सुबह 5:30 बजे नित्य क्रिया के लिए गई 17 वर्षीय लड़की को अकेला पाकर एक दबंग युवक ने उसका हाथ पकड़ कर दुराचार करने की नियत से उसे जमीन पर गिरा दिया। लड़की के शोर मचाने पर दबंग ने उसे बेल्ट से जमकर पीटा तथा कनपटी पर कट्टा लगा कर जान से मारने की धमकी दी। जान बचाकर लड़की किसी तरह घर आई और अपनी मां को आप बीती बताई मामले में मां की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस छानबीन करने में जुट गई है।

    आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की लड़की गांव के किनारे नहर की पटरी से शौच क्रिया करने के लिए जा रही थी। आरोप है कि, नहर कुलाबे के पास गांव के एक दबंग और मनचले युवक ने उसे अकेला पाकर हाथ पकड़ लिया, और गिरा कर कपड़े उतारने लगा। लड़की ने जमकर विरोध किया, और शोर मचाने लगी, तो गुस्से में आकर मनचले ने उसकी जमकर पिटाई की। लड़की के शोर मचाने पर लड़के ने देसी तमंचा निकालकर उसकी कनपटी पर लगा दिया। और धमकी दी कि, अगर वह किसी को कुछ बताएगी तो जान से मार देगा। 

   बच बचाकर लड़की किसी तरह घर पहुंची और घर वालों को पूरा मामला बताया, घर वाले लड़की को लेकर थाने पहुंचे। मनचले दबंग के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।

    यह भी आरोप है कि, महराजगंज पुलिस पीड़िता और उसकी की मां पर दबाव बनाकर मामले में सुलह सपाटा कराने पर जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ