पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा
शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव कोरचक मजरे कैर में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के युवक को लाठी और डंडों से जमकर धुना। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे सीएचसी लाया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक गांव निवासी बबलू ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि, उसकी तथा उसके गांव की रामचरन पुत्र सूर्य वाली से पुरानी रंजिश चल रही है, आज वह अकेले खेतों की ओर जा रहा था, तभी प्रति पक्षी रामचरन ने मौका पाकर उसे घेर लिया, और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रामचरन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित बबलू को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा गया है।

0 टिप्पणियाँ