रायबरेली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कुख्यात अपराधी व गांजा सप्लायर रमेश उर्फ टन्न को गिरफ्तार कर भेजा जेल।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा अभ्यस्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत चौकी थुलेंडी पुलिस को उस समय आज बड़ी कामयाबी हाथ लग गई, जबकि क्षेत्र का जाना माना अपराधी जिसके विरुद्ध पुलिस रिकॉर्ड में 14 मुकदमे दर्ज हैं, उसको चौकी इंचार्ज थुलेंडी अनिल सिंह ने बारह सौ ग्राम अवैध गांजा और अवैध शास्त्र तथा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस उपलब्धि को लेकर क्षेत्र में आम जनता पुलिस की प्रशंसा कर रही है।

   आपको बता दें कि, जिले के पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार जिन्होंने अपराधियों के विरुद्ध एक अभियान चला रखा है। उनके कुशल नेतृत्व में पूरे जिले की पुलिस अपराधियों के पीछे हाथ धोकर पड़ गई है, और अपराधियों को ढूंढे शरण नहीं मिल रही है। इसी क्रम में बछरावां कोतवाली के चौकी थुलेंडी के युवा और तेजतर्रार उप निरीक्षक अनिल सिंह ने मुखबिर की सूचना पर छीट खेड़ा मजरे उमरपुर के रहने वाले कुख्यात अपराधी रमेश उर्फ टन्न पुत्र छोटेलाल को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जबकि वह 12 सौ ग्राम अवैध गांजा बेचने जा रहा था। पुलिस ने पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास गांजे के अलावा 12 बोर का एक कट्टा, तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।

   मिली जानकारी के मुताबिक कुख्यात अपराधी रमेश उर्फ टन्न क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना हुआ था। उसके विरुद्ध सन् 1992 से लेकर अब तक 14 विभिन्न धाराओं के मामले अकेले बछरावां थाने में पंजीकृत हैं। पुलिस का यह भी कहना है कि, यह अपराधी क्षेत्र में पुलिस की निगाहें बचाकर अवैध नशे का कारोबार भी करता रहा है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स वाहन संख्या यूपी 32 बीटी 8661 भी बरामद की है। इसी मोटरसाइकिल से वह मादक द्रव्यों की सप्लाई का काम करता था।

    चौकी इंचार्ज अनिल सिंह की इस मुहिम में चौकी के उप निरीक्षक राजीव सिंह चौहान, आरक्षी विशाल दलाल, आरक्षी उदित राना, आरक्षी जय शंकर यादव की भूमिका की भी सराहना हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ