खरीद केंद्रों पर अनावश्यक रूप से मौजूद लोगों को केंद्र पर पटकने न दिया जाए-आरएफसी संतोष कुमार।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: लखनऊ मंडल के आरएफसी संतोष कुमार की अगुवाई में एक उच्चस्तरीय अधिकारियों के दल ने महराजगंज क्षेत्र के मंडी उपस्थल स्थित दो गेहूं खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गेहूं बिक्री करने आए कई किसानों का परिचय पत्र, इंतखाब, खतौनी व अन्य कागजात देखकर उनके किसान होने का सत्यापन किया।

   आपको बता दें कि, उन्होने वरिष्ठ विवरण अधिकारी शशिभूषण चतुर्वेदी को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि, केवल ऑनलाइन टोकन लेकर ही गेहूं बिक्री करने आए लोगों का क्रमवार ढंग से गेहूं की खरीद करें, और कई केंद्र पर अनावश्यक ढंग से लगी ट्रैक्टर ट्रालिओं और जमा भीड़ को नियंत्रित करें। 

   बातचीत में शशि भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि, यहां पर अब तक 15997 क्विंटल गेहूं क्रय किया जा चुका है। जबकि 376 किसानों में 309 के खातों में पेमेंट जा चुका है। बाकी लोगों का पेमेंट शीघ्र ही खातों में चला जाएगा।

   भ्रमण के दौरान खरीदे गए गेहूं के रखरखाव की व्यवस्था देख कर आरएफसी ने संतोष जताया और उन्होंने हिदायत दी कि, किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, ना ही उनसे किसी प्रकार की धन उगाही की शिकायत मिलनी चाहिए, अन्यथा वह जांच करा कर कड़ी कार्यवाही करेंगे। जांच दल में प्रभारी डिप्टी आरएमओ मनोज कुमार भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ