16 वर्षीया किशोरी को काले सर्प ने काटा इलाज के दौरान मौत।। Raebareli news ।।

 


   प्रतीकात्मक फोटो

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर मजरे खैरहना में बीती रात चारपाई पर सो रही 16 वर्षीया किशोरी को काले सर्प ने डस लिया। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

    आपको बता दें कि, गांव निवासी हरीराम यादव की 16 वर्षीया पुत्री अंशिका चारपाई पर लेटी थी। सुबह लगभग 5:00 बजे काले रंग का सर्प चारपाई पर चढ़कर दाहिने हाथ पैर के अंगूठे में डस लिया। लड़की चिल्लाई सर्प भाग निकला। परिजन उसे तत्काल लेकर पहले हलोर इलाज कराने पहुंचे, वहां से चिकित्सक द्वारा जवाब दिए जाने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ