महराजगंज क्षेत्र वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मंगलवार से 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों के टीकाकरण का हुआ शुभारंभ 41 लोगों को दी गई पहली डोज।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: सीएचसी महराजगंज में 18 साल से अधिक लोगों का टीकाकरण मंगलवार से प्रारंभ हो गया है, और 41 लोगों को पहले ही दिन टीका लगाया गया। जबकि 45 से अधिक उम्र वाले लोगों को उनके घरों पर जाकर टीका लगाने का काम जारी रहा। आज मुरैनी गांव में 85 तथा पूरे चोप सिंह में 45 लोगों को टीका लगाया गया। जबकि 10 लोगों को सीएचसी महराजगंज पर टीके की पहली डोज दी गई।

   आपको बता दें कि, यह जानकारी देते हुए बीपीसीएम शिवाकांत तिवारी ने बताया कि, कोरोना परीक्षण के काम में आज क्षेत्र में 76 लोगों का आरटी पीसीआर से सैंपल लिया गया, वहीं एंटीजन टेस्ट किट द्वारा 105 लोगों की जांच की गई। संतोष की बात यह रही कि, मंगलवार को एक भी केस पॉजिटिव नहीं पाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ