पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत, बाल-बाल बचा पिता।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव शेनपुर में बिजली के पंखा में करंट उतर आने से एक युवक उसमें चिपक गया। जब तक तार हटाया जाता युवक की मौत हो गई। गनीमत यह रही कि, उसे तार से छुड़ाने गए पिता की जान बाल-बाल बच गई।

   आपको बता दें कि, गांव के रहने वाले छंगा लाल भुजवा का 26 वर्षीय पुत्र सतीश घर में लगे टेबल फैन को छत पर ले जाना चाहता था, टेबल फैन का प्लग साकेट में लगा हुआ था, और बगैर उसने स्विच ऑफ किए पंखा उठा लिया। जिससे पंखे में उतरे करंट से वह पंखे में चिपक गया और तड़पने लगा।

    तभी वहां मौजूद उसके पिता छंगा ने उसे तार से अलग करने की कोशिश की लेकिन वह भी करंट की चपेट में आते-आते बच गया। घर में मौजूद अन्य लोगों ने तार को डंडा के सहारे छंगा से अलग किया और स्विच ऑफ करके तार निकाला गया। तब तक सतीश की मौत हो चुकी थी, घर में कोहराम मच गया।

   आपको यह भी बता दें कि, सतीश की शादी महज डेढ़ साल पहले हुई थी, और उसे 6 माह का एक बच्चा भी है। इस हृदय विदारक घटना से सतीश की पत्नी और मां सहित पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ