◆जेष्ठ मास के प्रथम मंगलवार को कोविड-19 प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए भक्तों श्रद्धालुओं ने की, हनुमान जी की पूजा अर्चना।
शिवाकांत अवस्थीमहराजगंज/रायबरेली: जेष्ठ मास के प्रथम मंगलवार को क्षेत्र भर के श्री हनुमान मंदिरों पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूजा अर्चना की गई। इसके उपरांत कई स्थानों पर प्रसाद व सरबत वितरण किया गया।
आपको बता दें कि, मुख्य कार्यक्रम महराजगंज रायबरेली रोड पर स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में समिति के सदस्यों द्वारा हनुमान जी की श्रृंगार पूजा करके उन्हें भोग लगाया गया। इसके उपरांत सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया गया। कार्यक्रम में धर्म जागरण प्रमुख लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, समिति के अध्यक्ष रमेश अवस्थी, राम शंकर गुप्ता, अनुराग अग्रहरी, सुधा अवस्थी, संगीता जायसवाल, गीता श्रीवास्तव समेत हनुमान गढ़ी मंदिर समिति के सदस्य शामिल रहे। इस पूजन भजन के बाद आने जाने वाले भक्तों श्रद्धालुओं व राहगीरों को प्रसाद तथा सर्वत का वितरण किया गया। इसी क्रम में बछरावां रोड पर हरचंदपुर मोड़ पर स्थित राना बेनी माधव सिंह द्वारा स्थापित किए गए महावीरन हनुमान मंदिर में गांव के समाजसेवी पंकज गुप्ता, अर्जुन शुक्ला, प्रेम शुक्ला, ओमप्रकाश, रामेंद्र अवस्थी, राजेश अवस्थी आदि की अगुवाई में हनुमान जी की श्रृंगार पूजा के साथ-साथ श्री हनुमान चालीसा, हनुमान बाहुक, हनुमान अष्टक आदि का पाठ करके पूजन किया गया, तथा भक्तों श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। इसके अलावा मऊ गांव के पूरे अहलादी स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जी की आरती कर पूजन अर्चन और पाठ किया गया, तथा भक्तों में प्रसाद बांटा गया। इसी क्रम में मोन गांव स्थित बाबा ओरीदास के मंदिर, बबुरिहा धाम स्थित स्वामी हरिदास की तपोस्थली पर स्थित हनुमान जी की प्रतिमा पर भी विशेष पूजा का आयोजन किया गया। क्षेत्र के चंदापुर, ज्योना, मऊ बाजार, हलोर, हसनपुर, पारा कला, नवोदय चौराहा, सलेथू आदि गांव में भी बड़े मंगल के पर्व पर पूजन भजन के साथ-साथ प्रसाद वितरण किया गया। अच्छी बात यह रही कि, कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन नहीं किया गया।






0 टिप्पणियाँ