रायबरेली में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

रायबरेली: जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला है। पूरे जनपद में जिला पंचायत सदस्य की 2 सीटो व ग्राम प्रधान की 6 सीटो के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य की 1 सीट और ग्राम पंचायत सदस्य की 370 सीटों के लिए 323 बूथों पर हुए मतदान में सुबह से ही मतदाताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हुए मतदान को लेकर प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए थे।

    आपको बता दें कि, जिले की दो जिला पंचायत सीटें डलमऊ व छतोह में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों के निर्धन हो जाने से रिक्त सीटो के साथ 6 ग्राम प्रधान की सीटों पर भी उपचुनाव कराया गया है। उसके साथ ही 1 क्षेत्र पंचायत सदस्य व रिक्त पड़े 370 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भी देखने को मिली।

   जिला प्रशासन ने भी मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए थे, ताकि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार समेत सभी तहसीलों के एसडीएम अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते नजर आए। जिससे मतदान में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी और हिंसा का समाचार नहीं मिला है।

    उधर महराजगंज विकासखंड क्षेत्र में हुए 6 ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है यहां भी एसडीएम सविता यादव समेत कोतवाली प्रभारी रेखा सिंह भारी पुलिस बल के साथ पूरा दिन मतदान केंद्रों पर भ्रमण करती दिखी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ