सीएचसी महराजगंज में कोरोना टीका करण अभियान ने पकड़ा तेजी।। Raebareli news ।।

 सीएचसी महराजगंज क्षेत्र में 149 लोगों का हुआ टीकाकरण युवा भी शामिल।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: सीएचसी महराजगंज में कोरोना टीका करण का अभियान दिन प्रतिदिन तेजी पकड़ रहा है। शनिवार को 2 गांवों सहित सीएचसी पर कुल मिलाकर 149 लोगों को टीका लगाए गए। इसके अतिरिक्त 165 लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया।

   आपको बता दें कि, यह जानकारी देते हुए बीसीपीएम शिवाकांत तिवारी ने बताया कि, वैक्सीनेशन के कार्यक्रम में चिरैधा मजरे ताजुद्दीनपुर में 20 लोगों को टीका लगाए गए, जबकि कैर गांव में 30 लोगों को, इसके अतिरिक्त सीएचसी पर भी 20 लोगों को टीका लगाया गया। जबकि 18 प्लस के 79 लोगों को सीएचसी मुख्यालय पर टीका लगाया गया। इसके अलावा 65 लोगों का rt-pcr टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया, तथा 100 लोगों का एंटीजन टेस्ट किट द्वारा परीक्षण किया गया। कोई भी पॉजिटिव नहीं निकला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ