एक साल से तहसील में लंबित पड़ी पर्यटन थाना भूमि चयन के मामले में एसडीएम से मिले विधायक और पूर्व एमएलसी।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: शिवगढ़ में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित पर्यटक थाना बनाए जाने के लिए लंबित पत्रावली के संबंध में बछरावां विधायक राम नरेश रावत और पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह ने उप जिलाधिकारी महराजगंज से मुलाकात की, और कहा कि, लंबे अरसे से लंबित पड़ी फाइल को शीघ्राति शीघ्र अमलीजामा पहनाया जाए।

       वीडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें।

 आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिवगढ़ में महेश विलास पैलेस को स्टेट हेरिटेज प्रॉपर्टी घोषित किया गया है। यह प्रदेश के चुनिंदा 8 स्थलों में से एक है, और प्रदेश सरकार का निर्देश है कि, पर्यटक स्थल घोषित किए जाने के बाद यहां आने जाने वाले पर्यटकों की सुरक्षा के लिए एक पर्यटन थाना का भी निर्माण किया जाए। 

   इसी क्रम में प्रदेश सरकार के गृह विभाग द्वारा रायबरेली के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया गया था कि, पर्यटक थाना बनाने के लिए जमीन चिन्हित करके शासन को प्रस्ताव समेत भेजा जाए, यह भी कहा गया है कि, पर्यटक थाना हेरिटेज स्थल के आसपास ही हो।

    लेकिन विधायक और पूर्व एमएलसी का कहना है कि, यह पत्र आए एक वर्ष होने को है, अभी तक प्रस्ताव तहसील स्तर से जिला मुख्यालय तक नहीं पहुंचा है। दोनों नेताओं ने उप जिलाधिकारी से अपेक्षा की है कि, इस महत्वपूर्ण लंबित पड़े प्रकरण को शीघ्र अति शीघ्र प्रस्ताव करवा कर जिले के माध्यम से प्रदेश सरकार तक पहुंचाया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ