दुखद: विद्युत बोर्ड के साकेट में पंखे का तार लगा रहा 55 वर्षीय व्यक्ति के करंट की चपेट में आने से मौत
शिवाकांत अवस्थीबछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के नरईया करनपुर गांव निवासी एक 55 वर्षीय वृद्ध की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी श्याम शबल अपने घर में बोर्ड में लगे साकेट से पंखा का तार लगा रहा था। तभी अचानक उसका हाथ नंगे तार से छू गया, और वह लाइन में चिपक कर रह गया। काफी देर बाद घर वालों ने जब कमरे में जाकर देखा, तो वह बेहोश अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था। परिजन तत्काल उसे लेकर सीएचसी बछरावां पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ