पति की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर पत्नी ने खाया जहर इलाज के दौरान में मौत।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

बछरावा/रायबरेली: यूपी के रायबरेली जनपद में बछरावां थाना क्षेत्र के गांव चोली में एक महिला ने पति से हुए विवाद में कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर पति उसे आनन-फानन अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासिनी रेखा 30 पत्नी विंध्य राज का आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति से हुए विवाद से क्षुब्ध होकर पत्नी ने गुस्से में आकर घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर पति उसे लेकर बछरावां सीएचसी आया, जहां गंभीर स्थिति को देखकर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

   थुलेंडी चौकी इंचार्ज अनिल सिंह ने बताया कि, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ