महराजगंज/रायबरेली: पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हम सभी को आगे आना होगा, और हमें कोरोना की दूसरी लहर से सबक लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। ताकि भविष्य में हमें ऑक्सीजन की कमी के चलते अपनो को न खोना पड़े। महराजगंज नगर पंचायत चेयरमैन सरला साहू के पति व पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा भाजपा नेता प्रभात साहू विश्व पर्यावरण दिवस व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर जिला रायबरेली के महराजगंज नगर पंचायत कार्यालय स्थित पार्क में पौधारोपण करने उपरांत बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि, आज लगाए गए पौधों से हमारा आने वाला कल बेहतर होगा, हर व्यक्ति को पौधरोपण का संकल्प लेना चाहिए।
आपको बता दें कि, भाजपा नेता श्री साहू ने कहा कि, जब से दुनिया शुरू हुई है, तभी से इंसान और कुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ों से एक ओर जहां पेट भरने के लिए फल-सब्जियां और अनाज, तन ढकने के लिए कपड़ा मिलता है। वहीं दूसरी ओर हमें पेड़ों से जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी जिन्दा नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि, हम पर्यावरण और प्रकृति के सदैव कर्जदार रहेंगे। हम सबने देखा है कि, कोरोना की दूसरी लहर में किस प्रकार लोग ऑक्सीजन की कमी के कारण जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे है। ये सब मानव द्वारा प्रकृति और पर्यावरण से की गयी छेड़छाड़ का ही नतीजा है। हमें आने वाली पीढिय़ों के लिए ऑक्सीजन रूपी संजीवनी को सहेज कर रखना होगा, जिसके लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने बहुत जरूरी हैं। भारतीय समाज में आदिकाल से ही पर्यावरण संरक्षण को महत्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि, बदलते दौर के साथ लोगों का प्रकृति से रिश्ता टूटने लगा है। भाजपा नेता प्रभात साहू ने वृक्षों के कटान पर जताई चिंता: बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए वृक्षों को काटा जा रहा है। नतीजतन वन क्षेत्र कम हो रहा है। घटते वन क्षेत्र को बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने होंगे। उन्होंने कहा कि, पर्यावरण को सुरक्षित व हराभरा रखना हमारे लिए काफी अहम हो गया है। प्रत्येक इंसान को यह संकल्प लेना चाहिए कि, अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए, और उसका अच्छी तरह से पोषण करने का प्रण ले। इंसान का यह संकल्प कामयाब हुआ, तो आने वाले समय में पर्यावरण पूरी तरह से सुरक्षित हो जायेगा। इस मौके पर महराजगंज चेयरमैन सरला साहू, अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार, नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र त्यागी, जमुना प्रसाद, सभासद विजय धोनी, नुरुल हसन, रवि तोष त्रिपाठी, कौशल कुरैशी, फिरोज़ अहमद कुरेशी, श्याम लाल साहू, विनीत वैश्य, अंकुर गुप्ता, रामकुमार यादव, सूर्य प्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।कोतवाली पहुंचे भाजपा नेता प्रभात साहू ने लगाए पौधे, बांटे मास्क व सेनेटाइजर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस पर भाजपा नेता प्रभात साहू ने कोतवाली महराजगंज पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने कोतवाल रेखा सिंह समेत अन्य स्टाफ के साथ मिलकर पौधारोपण किया, उसके बाद कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे योद्धाओं को भाजपा नेता प्रभात साहू ने मास्क व सेनेटाइजर बांटा। शनिवार को महराजगंज कोतवाली पहुंचे भाजपा नेता ने महराजगंज कोतवाल सहित थुलवासां चौकी इंचार्ज आशीष तिवारी, एसआई जमुना प्रसाद, असलम खां, एसआई विकास कुमार और वहां मौजूद महिला आरक्षियों, पुलिसकर्मियों को सेनेटाइजर की शीशी व मास्क बांटा। श्री साहू ने कोरोना की दूसरी लहर में लगाए गए लॉकडाउन में भी फर्ज निभाने वालों की सराहना की। कोतवाली स्टाफ के अलावा उन्होंने यहां आए हुए वादकारियों को भी सेनेटाइजर व मास्क बांटे और संदेश दिया कि, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी का स्लोगन सभी लोग अपनाएं।







0 टिप्पणियाँ