शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के नाथ गंज मजरे हलोर में दूसरे पक्ष की ओर से भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आपको बता दें कि, पुरानी रंजिश और घूरे के विवाद को लेकर बीते चार दिन पहले मारपीट हुई थी, जिसमें सुख राजा ने दूसरे पक्ष के रामावती आदि के विरुद्ध मारपीट कर मां बेटी को घायल करने का आरोप लगाया था। इसी मामले में दूसरे पक्ष से रामावती ने भी अपने विरोधियों रामफेर, सुख राजा, सुशीला और बिंदा के विरुद्ध लाठी-डंडों से लैस होकर रामावती को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया। पुलिस ने उसकी भी तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध मारपीट गाली गलौज करने के मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
0 टिप्पणियाँ