18 वर्षीय युवक पर कातिलाना हमला आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज



शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: पुरानी रंजिश को लेकर वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे एक 18 वर्षीय युवक पर कातिलाना हमला करके गंभीर रूप से घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। भुक्तभोगी की मां के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने 5 लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

     आपको बता दें कि, डैड़उआ मजरे पहाड़पुर गांव की रहने वाली लक्ष्मी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि, उसका लड़का शिवम अवस्थी 18

 गांव आई बारात में बारातियों को जलपान करा कर वापस लौट रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे रुद्रनाथ, सूरज, अजीत सिंह, विपिन और आकाश यादव ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से लैस होकर उस को घेर लिया, और जानलेवा हमला बोल दिया। जिससे शिवम खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। सूचना मिलने पर उसे बचाने वह पहुंची, प्रतिपक्षी गणों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है।

    पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर पांचों अभियुक्तों के विरुद्ध गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ