कोरोना अपडेट: महराजगंज क्षेत्र में व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव, 160 टेक्स्ट 130 टीकाकरण।। Raebareli news ।।



शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कई दिनों के बाद महराजगंज सीएचसी क्षेत्र में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। सूचना मिलने पर आनन-फानन  स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पॉजिटिव पाए गए 59 वर्षीय व्यक्ति को होम आइसोलेट कर दिया है। इसके अलावा आज हरदोई और अटरा गांव में 71 rt-pcr और 89 लोगों का एंटीजन टेस्ट किट द्वारा जांच की गई।

    आपको बता दें कि, यह जानकारी देते हुए सीएचसी पर तैनात बीसीपीएम शिवाकांत तिवारी ने बताया कि, आज कक्केपुर गांव में 30, कोटवा मोहम्मदाबाद में 50 और सीएचसी में 10 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसके अलावा सीएचसी पर 18 प्लस के 40 लोगों को भी टीकाकरण किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ