शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: जेष्ठ माह के तृतीय मंगलवार पर क्षेत्र के हलोर गांव स्थित श्री ब्रम्हचारी जी महाराज की तपोस्थली पर श्री हनुमंत लला का भव्य श्रृंगार पुजारी अशोक मिश्रा द्वारा किया गया। श्रंगार के मौके पर उपस्थित भक्तों ने 2 गज दूरी का पालन करते हुए श्री हनुमंत लला के दर्शन कर आशीर्वाद की कामना की। भक्तों ने सिया पति भगवान श्री रामचंद्र व श्री हनुमंत लला के गगनभेदी जयकारे लगाए।
आपको बता दें कि, तहसील मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर हलोर गांव के पूर्वी छोर पर श्री ब्रम्हचारी जी महाराज की तपोस्थली स्थित है। यहां प्रत्येक मंगलवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर में महिलाएं एवं बच्चे काफी संख्या में आकर श्री हनुमंत लला का आशीर्वाद लेते हैं। मान्यता है कि, इस मंदिर में जिसने भी सच्चे ह्रदय से श्री ब्रम्हचारी जी महाराज को मन में बैठाया, प्रभु उसकी हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।
यहां मंदिर पर प्रत्येक मंगलवार को भक्तों का जमावड़ा रहता है, प्रभु के दर्शन करने वाले नन्हे मुन्ने बच्चे अन्य भक्तों के आकर्षण का केंद्र भी रहते हैं। मंदिर में पुजारी अशोक मिश्रा के साथ शंकर धार्मिक कार्य में सहयोग करते हैं। जेष्ठ माह के प्रथम मंगलवार से ही भक्तों की संख्या बढ़ जाती है।यहां मंदिर में दूर-दराज के गांव के भक्त श्री हनुमंत लला के दर्शन के लिए आते हैं।
ज्येष्ठ माह के तृतीय मंगलवार को श्री हनुमंत लला का भव्य श्रंगार किया गया। भक्तों ने सियापति रामचंद्र श्री हनुमान जी महाराज एवं माता जानकी, भगवान श्री लखन लाल, श्री भरत लाल व श्री शत्रुघ्न लला के गगनभेदी नारे लगाए। यहां मंदिर में पुजारी अशोक मिश्रा द्वारा अपने य जमानों को भगवान सत्य देव भगवान की कथा भी सुनाई जाती है।
मंदिर पर दूरदराज से आए भक्त श्री हनुमंत लला के दर्शन कर आनंदित होते हैं। गांव के विक्रम टेलर द्वारा अपने साथियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में भक्तों ने बढ़ चढ़कर प्रभु का प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद की कामना की। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार अजय श्रीवास्तव, राजकुमार शर्मा, दिनेश दिवेदी, दीपू मिश्रा, धनंजय मिश्रा, उमाकांत पांडेय, रिंकू वर्मा सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ