●काढ़ा कैफ़े में लोगों का तापमान और ऑक्सीजन लेवेल नापा गया, मिल रहा निः शुल्क आयुष काढ़ा..ग्रामीणों को काढ़ा वितरित करते कवि पंकज प्रसून
शिवाकांत अवस्थी
रायबरेली: व्यंग्यकार व कवि पंकज प्रसून ने काढ़ा कैफ़े खोलने की श्रृंखला में दूसरा कढ़ा कैफ़े सतांव ब्लॉक के सहजौरा गांव के ताज मोहम्मद पब्लिक स्कूल में खोला है। यहाँ पर मो0 ज़फरूल को सर्वे सर्वा बनाया गया है। पहला काढ़ा कैफ़े सतांव ब्लॉक के ही लोहड़ा गांव में खोला गया था। यहां पर सबको निः शुल्क गुड़ में पका हुआ आयुष काढ़ा पिलाया गया, एवम लोगो का ऑक्सीजन सेचुरेशन को भी नापा गया और बड़ी मात्रा में मास्क वितरित किये गए।
ग्रामीणों को काढ़ा वितरित करते कवि पंकज प्रसून
आपको बता दें कि, आओ गांव बचाओ मुहिम के कोऑर्डिनेटर नीरज शुक्ला ने बताया कि, ऐसे ही 10 सेंटर और खोले जाएंगे। सड़क औऱ नुक्कड़ के टी स्टॉल्स पर फ्री काढ़ा वितरित किया जाएगा और उनको काढ़ा बनाने के लिए प्रोत्साहित भी किया जायेगा। यहां पर काढ़ा पीने आने वालों को मास्क भी वितरित किये गए, साथ पहनने का सही तरीका भी बताया गया। लोगों से पूछा गया कि, उन्होंने वैक्सीन लगवाई या नहीं लगवाई। जिन्होंने पहली डोज लगवा ली हैं, उन्हें समय से दूसरी डोज लेने की सलाह दी गई।
काढ़ा कैफे पर मौजूद हास्य कवि पंकज प्रसून ने बताया कि, सितंबर में कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना है, ऐसे में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए लोगों को काढ़ा को अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा। ग्राम वासियों को काढ़े के फायदे बताते हुए कवियाएँ भी सुनाई-●अदरक गुड़, दालचिनी, तुलसी मिरच, लवंग/इनका काढ़ा पीजिए, कोविड हारे जंग।
सतांव ब्लॉक के रौला गांव में विश्वास ट्रस्ट के सहयोग से पंकज प्रसून के द्वारा चलाई जा रही मुहिम आओ गांव बचाओ के तहत खोले गए कोविड केयर सेंटर में गर्भवती महिला निकली कोरोना पॉजिटिव।
कोविड केयर सेंटर रौला से रेफर की गई गर्भवती महिला निकली कोरोना पॉजिटिव: सतांव ब्लॉक के रौला गांव में विश्वास ट्रस्ट के सहयोग से स्थापित कोविड केयर सेन्टर में एक गर्भवती महिला आई जिसको कमजोरी, शरीर दर्द, हल्का बुखार और चक्कर आने की शिकायत थी। कोविड के संभावित लक्षणों को देख वहां के सेंटर प्रभारी रजनीश सिंह ने चिकित्सकों के ऑनलाइन पैनल से बात की, और उनकी सलाह एवं आशा बहू की मदद से गर्भवती महिला को आरटी पीसीआर जांच के लिए सैंपल देने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जेतुआ भेजा। जहां उसकी कोरोना रिपोर्ट पोजिटिव आई।
आपको बता दें कि, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जेतुआ के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बृजेश ने बताया कि, चुंकि महिला गर्भवती थी, इसलिए उसे एल -2 हॉस्पिटल में एडमिट नहीं कराया जा सकता था। जिसके बाद उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है। को-ऑर्डिनेटर नीरज शुक्ला ने बताया कि, महिला के घर वालों ने कोविड केयर सेंटर का शुक्रिया अदा किया है। जहां काउंसलिंग की वजह से समय से उसको इलाज मुहैया हो पाया।




0 टिप्पणियाँ