महराजगंज/रायबरेली: सांसद सोनिया गांधी ने रायबरेली जिले को 13 हजार लीटर सैनिटाइजर उपलब्ध कराया है। यह सैनिटाइजर जिला कांग्रेस कमेटी को भेजा गया।
आपको बता दें कि, कांग्रेस ब्लॉक मीडिया प्रभारी प्रिंसू वैश्य ने बताया कि, जिले को उपलब्ध कराए गए 13 हजार लीटर सैनिटाइजर में तीन हजार लीटर शहरी क्षेत्र में छिड़काव के लिए शहर कमेटी को दिया गया है, तो बाकी 10 हजार लीटर ब्लॉक और नगर पंचायत में छिड़काव के लिए संगठन के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी और शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, तथा महराजगंज में ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी उर्फ नान्हचून तथा ब्लॉक मीडिया प्रमुख प्रिन्सू वैश्य को अपनी देखरेख में सैनिटाइजर के छिड़काव की व्यवस्था कराने को कहा है। इसी तरह जनपद के अन्य ब्लॉको में भी कांग्रेस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

0 टिप्पणियाँ