विश्व पर्यावरण दिवस: SDM महराजगंज सहित मिलिए इन पहरेदारों से, जो पर्यावरण को हरा-भरा बनाने में जुटे हैं।। Raebareli news ।।

 महराजगंज एसडीएम सविता यादव विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधा लगाती हुई। फोटो: एसके इंडिया न्यूज़।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उप जिलाधिकारी सविता यादव ने लोगों का आह्वान किया है कि, बड़ी तादात में वृक्षारोपण करके धरती को फिर से हरा-भरा किया जाए। क्योंकि वृक्ष ही जीवन का मुख्य आधार है। वृक्षों से ही हमें शुद्ध पर्यावरण का परिवेश मिलता है। एसडीएम यहां नवोदय विद्यालय में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में बोल रही थी।

   आपको बता दें कि, एसडीएम सविता यादव ने कहा कि, तेजी से बढ़ती जनसंख्या के चलते आवासीय और व्यवसायिक इमारतें खड़ी की जा रही हैं। जिससे वन आच्छादित क्षेत्र संकुचित होते जा रहा है, और कम पड़ते हुए पेड़ों की वजह से ही पर्यावरण में असंतुलन आ रहा है। जो मानवता के लिए खतरनाक है। उन्होंने आह्वान किया कि, कम से कम प्रतिवर्ष हर व्यक्ति 10 पेड़ अवश्य लगाएं। उन्होंने तहसील परिसर व अन्य कई स्थानों पर भी वृक्षारोपण किए।

     कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य डॉ एन राय ने कहा कि, नवोदय विद्यालय में प्रतिवर्ष सैकड़ों वृक्ष वृक्ष लगाए जाते हैं। आज के मौके पर अशोक, पीपल, बरगद और पाकर जैसे पेड़ लगाए गए है। इस मौके पर एसके द्विवेदी, दिनेश सिंह, धनंजय मिश्रा, अवनीश सिंह, मयंका, महेश्वरी, एसके मौर्य आदि भी मौजूद रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर महराजगंज नगर पंचायत चेयरमैन पति व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू पौधा लगाते हुए। फोटो: एसके इंडिया न्यूज़।

विश्व पर्यावरण के मौके पर नगर पंचायत महराजगंज ने सभासदों के साथ मिलकर लगाए पौधे: नगर पंचायत कार्यालय परिसर में वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, चेयरमैन सरला साहू अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार के अलावा वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र त्यागी, जमुना प्रसाद, सभासदों ने भी वृक्षारोपण किया।

    वृक्षारोपण के उपरांत प्रभात साहू ने कहा कि, दूषित हो रहे पर्यावरण को संभालने व स्वच्छ बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना जरूरी है। इसी क्रम में नगर पंचायत महराजगंज की चेयरमैन सरला साहू, अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार सहित हम सभी ने पर्यावरण को संभालने के लिए लगातार पौधरोपण करने में जुटे हुए है। लॉकडाउन में हम सभी लोगों ने पर्यावरण को हरा-भरा बनाने को लक्ष्य मानकर कोरोना काल में नगर पंचायत में बने पार्क को एक बगिया बना डाली, तो युवा सभासदों ने सोशल मीडिया के जरिए अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश हर घर तक पहुंचा दिया है। विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सभी से यही कहना चाहेंगे कि, हर वर्ष कम से कम अपने घर के दरवाजे तथा आसपास खाली जगहों पर 10 पौधे अवश्य लगाएं।

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नेत्री सुधा अवस्थी रोपण के बाद पौधों को पानी देती हुई। फोटो: एसके इंडिया न्यूज़।

   भाजपा नेत्री व उनके पति ने भी विश्व पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण: इसी क्रम में महराजगंज कस्बे की रहने वाली भाजपा नेत्री सुधा अवस्थी और उनके पति संघ के जिला सेवा प्रमुख रमेश अवस्थी ने भी विश्व पर्यावरण के मौके पर पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित करने का संकल्प लिया।

   दोनों पति-पत्नी ने बताया कि, कोरोना काल में प्रकृति के बदलते स्वरूप ने उन्हें काफी प्रेरित किया। जिसके बाद उन्होंने पर्यावरण सरंक्षण के लिए एक पहल शुरू की है। उन्होंने अपने घर की छत पर गमलों में पौधे लगाकर एक गार्डन का स्वरूप देने का प्रयास कर रहे है। भाजपा नेत्री सुधा अवस्थी की इस पहल में उनके पति रमेश अवस्थी भी मदद कर रहे हैं। भाजपा नेत्री का कहना है कि, घर के आस-पास या खाली स्थानों पर भी इन पौधों को लगाने से जहां पर्यावरण में तो सुधार होगा ही, साथ ही यह पौधें हमारे आसपास के वातावरण को भी शुद्ध रखते है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ