11 अगस्त 2021 को होगी जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 6 की चयन परीक्षा।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला स्थित नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अमरनाथ राय ने विद्यालय की ओर से अभ्यार्थियों एवं अभिभावकों को जानकारी देते हुए बताया कि, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कक्षा 6 की चयन परीक्षा 11 अगस्त 2021 को होनी निश्चित हुई है।

   आपको बता दें कि, विद्यालय के प्राचार्य एएन राय ने बताया कि, जवाहर नवोदय विद्यालय रायबरेली में शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा 11अगस्त 2021 दिन बुधवार को प्रातः 11:00 बजे से अपराहन 1.30 बजे तक जनपद रायबरेली के 25 परीक्षा केंद्रों तथा जनपद अमेठी के 5 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

     उन्होंने बताया कि, यह परीक्षा अभ्यार्थी के संबंधित विकासखंड में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर ही आयोजित कराई जाएगी। अभ्यार्थी अपना प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट www.nvsadmissionclasssix.in से डाउनलोड कर ले। श्री राय ने यह भी बताया कि, प्रवेश पत्र बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र का ब्यौरा तथा समय आदि लिखा होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ