बरहुंआ गांव में पशुओं की खाल निकालने व शमशान की भूमि पर भू माफियाओं द्वारा कब्जाकर निर्माण का मामला पहुंचा एसडीएम की चौखट।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के बरहुंआ गांव में भू माफियाओं द्वारा शमशान तथा जानवरों की खाल निकालने की भूमि व ग्राम समाज की सुरक्षित भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण करा लेने का मामला प्रकाश में आया है। दर्जनों ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी सविता यादव को लिखित तहरीर देकर भू माफियाओं द्वारा कब्जाकर अवैध निर्माण को हटवाए जाने तथा सरकारी भूमि को सुरक्षित किए जाने की मांग की है।

   आपको बता दें कि, ग्रामीणों द्वारा उप जिलाधिकारी सविता यादव को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि, ग्रामसभा बरहुंआ की खाता संख्या 615 की गाटा संख्या 1241ग/0.018 हेक्टेयर जो जानवरों की खाल निकालने का स्थल दर्ज है, वहीं खाता संख्या 616 की गाटा संख्या 1241ख/0.309 हेक्टेयर जो सरकारी भू अभिलेखों में श्मशान के नाम से दर्ज है। परंतु गांव के ही सत्रोहन यादव पुत्र रामपाल यादव और रोहित कुमार यादव पुत्र सत्रोहन यादव निवासी ग्राम पुरे बादलखां मजरे बरहुंआ ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कर लिया है। जो हितकर नहीं है।

    ग्रामीणों घनश्याम दुवेदी, धर्मेंद्र यादव, जगजीवन, राम निहोर बीडीसी, रामकुमार, रज्जन लाल, अरुण कुमार, जागेश्वर, गणेश, मनीष यादव, नागेंद्र बाजपेई, विशाल, दिनेश कुमार तिवारी, रामचंद्र, मनीष यादव, रमेश कुमार, राम सागर, अनुज कुमार आदि ने उक्त सुरक्षित जमीन को अभिलंब खाली करवाकर सुरक्षित किए जाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ