शिवाकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के सेहगों पश्चिम में वैक्सीन लगवाकर घर जाते समय एक 62 वर्षीय वृद्ध की साइकिल से गिरकर मौत हो गई।
आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी रामप्रकाश पुत्र स्वर्गीय लाला गांवों में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत केंद्र से वैक्सीन लगवा कर साइकिल से घर जा रहा था कि, अचानक रास्ते में गिर गया, और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर 108 एंबुलेंस द्वारा तत्काल उसे सीएचसी बछरावां ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 62 वर्ष वृद्ध की मौत गिरने के बाद सर में लगी चोट के कारण हुई है। मामले में स्थानीय पुलिस का कहना है कि, मृतक के परिजनों से पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा गया था, परंतु वह राजी नहीं हुए, जिसके बाद पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

0 टिप्पणियाँ