मृतक की फाइल फोटो
शिवाकांत अवस्थीमहराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के ज्योना गांव का रहने वाला एक 20 युवक की कानपुर जनपद में सड़क हादसे में मौत हो गई।
आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के ज्योना गांव का रहने वाला सुजीत कुमार शुक्ला 20 पुत्र ललित शुक्ला डीपीएस ट्रांसपोर्ट लखनऊ में ट्राला पर कंडक्टर था, बीते शनिवार की सुबह 5:00 बजे सजेती घाटमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर सागर मार्ग पर रामपुर मोड़ पर डंपर की टक्कर से ट्राला अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे बनी दुकानों में जा घुसा, हादसे में क्षतिग्रस्त केबिन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
बताते हैं कि, ड्राइवर तो किसी तरह कूदकर निकल गया, परंतु कंडक्टर उसी केबिन में फंस गया, और गंभीर रूप से झुलस गया। तेज आवाज से हुए हादसे के बाद आसपास के लोग बचाव में दौड़े और किसी तरह आग पर काबू पाया गया। तकरीबन 2 घंटे बाद क्रेन और पुलिसकर्मियों के पहुंचने पर घायल कंडक्टर को बाहर निकाला गया। हादसे में उसके दोनों पैर घुटनों के नीचे से झुलस कर गल गए थे। आनान फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा उसे सीएचसी घाटमपुर लाया गया जहां डॉक्टरों ने हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया। वहां भी डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया, किंतु रास्ते में ही नवाबगंज टोल प्लाजा के पास उसकी मृत्यु हो गई।
मृतक चार बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था, डीपीएस ट्रांसपोर्ट लखनऊ में ट्राला की कंडक्टरी करके परिवार के जिविकोपार्जन में अपना भी सहयोग करता था। जिसकी दर्दनाक मौत से परिवार सहित पूरे गांव में गम का माहौल है, और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

0 टिप्पणियाँ