खेत की मेड काटने को मना करने के मामले में पति पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर महिला को लाठी-डंडों से पीटा, तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव लालगंज मजरे मोन में दबंगों द्वारा जबरदस्ती खेत की मेड काटने को रोकने की बात को लेकर पति पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर एक महिला की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर मारने पीटने वाले 3 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी प्रीती सिंह पत्नी विजय सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि, उसके गांव के सुरेश कुमार सिंह अपने बेटे अंकित सिंह और पत्नी ममता के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर भुक्तभोगी के खेत की मेड जबरन काट रहे थे, प्रीति ने मौके पर जाकर मना किया तो गाली गलौज करते हुए तीनों ने लाठी-डंडों से प्रीति की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    घायल प्रीती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है। कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ