फांसी के फंदा, रेलवे ट्रैक व खेत में मिली अलग-अलग 3 लाशें जांच में जुटी पुलिस।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

बछरावां/रायबरेली: थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न परिस्थितियों में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    खबर का वीडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें।

आपको बता दें कि, पहली घटना कन्नावा गांव के निकट एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव ट्रेन की पटरी पर बरामद हुआ। युवक की मौत कौन सी ट्रेन से हुई यह पता नहीं चल पाया है। वहीं दूसरी घटना में कसरावां निवासी देशराज 35 पुत्र धनपत ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक बीती रात देशराज भोजन करने के उपरांत सोने के लिए चला गया था, सुबह जब वह देर तक नहीं उठा तो घर वालों ने जाकर देखा तो उसका शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। जबकि तीसरी घटना हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मनऊ खेड़ा मजरे पश्चिम गांव निवासी संदीप कुमार 21 पुत्र देवी प्रसाद की हुई। मृतक का शव टांडा गांव के पास सड़क के किनारे खेत में पड़ा मिला।

    पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया है कि, रेलवे ट्रैक पर कटा हुआ शव किस युवक है, पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है, और इसके लिए शिनाख्त संबंधी निशानियां सुरक्षित कर ली गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ