शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव महराजपुर मजरे जनई में विगत 13 जुलाई 2021 की रात अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर सोने चांदी के जेवरात, बर्तन व 26 हजार रुपए नगद चोरी कर उठा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है।
आपको बता दें कि, गांव निवासी पृथ्वी पाल पुत्र सुखलाल ने बताया कि, वह 13 जुलाई को घर में मौजूद नहीं था, तभी अज्ञात चोर घर में घुस गए, और कमरे के अंदर बक्से में रखा सोने चांदी का जेवरात, बर्तन और ₹26000 नगद चुरा ले गए। लौटने पर उसे घर से थोड़ी दूर पर खाली बक्सा पड़ा मिला।
पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल रेखा सिंह ने बताया कि, मामले की छानबीन की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ