शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे हुल्ली मजरे मोन में देर शाम एक 18 वर्षीय युवक का शव पेड़ की डाल से लटकता पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में ले लिया है।
आपको बता दें, मिली जानकारी के मुताबिक हुल्ली का पुरवा मजरे मोन के रहने वाले रामसेवक लोध का 18 वर्षीय पुत्र राहुल शाम से घर से लापता था, देर शाम लोगों ने गांव के पास ही बाग के एक पेड़ से उसे लटकते देखा। सूचना घरवालों को दी। घरवाले पहुंचे और उसको उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही कर रही है। मृतक ने फांसी क्यों लगाई अभी कोई वजह सामने नहीं आई है।

0 टिप्पणियाँ