शिवाकांत अवस्थी
महाराजगंज/रायबरेली: श्रीपाल उचित दर विक्रेता समसपुर हलोर की दुकान का विगत माह निरीक्षण उपजिलाधिकारी महराजगंज सविता यादव द्वारा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के साथ किया गया।
आपको बता दें कि, अनियमितता के क्रम में खाद्यान्न 135.50 कु0 गेहूँ 271 बोरी, चावल 109 कु0 218 बोरी तथा मिट्टी तेल 720 लीटर मय ड्रम सहित अधिग्रहित किया गया था। प्रश्नगत प्रकरण में उक्त खाद्यान्न का निस्तारण अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तु एवं खाद्य अधिनियम 1955 के तहत अधिग्रहित उक्त खाद्य सामग्री नियमानुसार विक्रय कर प्राप्त धनराशि को सम्बन्धित मद में जमा कर चालान की प्रति को उपलब्ध कराना जाना है। जिसके तहत उपजिलाधिकारी महराजगंज की अध्यक्षता में खाद्यान्न/मिट्टी तेल का नियमानुसार विक्रय/नीलामी 30 जुलाई 2021 को किया जाना है।
इच्छुक व्यापारी जिनका जी0एस0टी0 एवं टैन नम्बर हो वह विक्रय/नीलामी में भाग ले। अधिक जानकारी के लिए उपजिलाधिकारी महराजगंज कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

0 टिप्पणियाँ