शिवाकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: बछरावां कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मजरे शेखपुर समोदा गांव में विगत 27 जुलाई 2021 को महिला के शव मिलने के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि, पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गांव की रहने वाली मृतिका आंचल का प्रेम प्रसंग गांव के ही रहने वाले एक युवक से चल रहा था। विगत 27 जुलाई को उसकी उस समय हत्या कर दी गई, जब वह अपने प्रेमी से मिलने घटना वाली रात उसके घर गई हुई थी। मृतका की मां ने प्रेमी तथा उसके भाई एवं उसकी मां पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनके विरुद्ध थाने में नामजद तहरीर देकर एफ आई आर दर्ज कराई गई थी।
घटना के बाद हरकत में आई बछरावां पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आनन-फानन प्रेमी मनीष व उसके भाई छोटेलाल तथा मां शीला देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

0 टिप्पणियाँ