विवाहिता के साथ ससुराली जनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित व मारपीट करने का मामला पहुंचा क्षेत्राधिकारी की चौखट।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: तहसील क्षेत्र के गांव हसनपुर की रहने वाली एक विवाहिता को परिजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर मारपीट करने और बीती रात 25 दिन के बच्चे के साथ घर से बाहर भगा देना का मामला प्रकाश में आया है। भुक्तभोगी ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचकर क्षेत्राधिकारी राम किशोर सिंह को आपबीती बताई। क्षेत्राधिकारी ने तत्काल बछरावां कोतवाली पुलिस को मामले की छानबीन कर पीड़िता को न्याय दिलाने का निर्देश दिया है।

    आपको बता दें कि, रायबरेली जिले की बछरावां कोतवाली क्षेत्र के चौकी थुलेंडी की रहने वाली पूनम मौर्या 22 पत्नी रामसमुझ ने क्षेत्राधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि, उसकी शादी दो-साल पहले  हसनपुर गांव के रहने वाले रामधनी के लड़के रामसमुझ के साथ हुई थी। उसकी गोद में 25 दिन का बच्चा भी है। पीड़िता का आरोप है कि, दहेज की मांग को लेकर ससुराली जन अक्सर उसे प्रताड़ित करते रहते थे। घटना 27 जुलाई की रात ससुराली जनों ने मारपीट कर उसको घर से बाहर भगा दिया और वह रात भर खुले स्थान पर पड़ी रही।

    सूचना देने पर ग्राम पोठई थाना फुरसतगंज जनपद अमेठी से उसके मायके वाले आए, तो उनके साथ वह यहां शिकायत करने आई है। पीड़िता की आपबीती सुनकर क्षेत्राधिकारी ने तत्काल बछरावां कोतवाल को निर्देश दिया है, कि मामले में वह उभय पक्षो को तलब कर मामले की जांच करें, और पीड़िता को न्याय दिलावे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ