3 दबंगों ने कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से युवक को किया लहूलुहान मामला पहुंचा कोतवाली।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के कोटवा मदनिया गांव में 3 दबंगों ने मिलकर एक युवक पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    आपको बता दें कि, पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र मिश्रीलाल ने बताया कि, वह मंगलवार के दिन दिन में लगभग 2:00 बजे मोटरसाइकिल से घर आया और गाड़ी रोक कर अपने सहन में खड़ा कर दिया, तभी पड़ोस के रहने वाले दुर्गेश पुत्र पंचम लाल, पंचम लाल पुत्र गौरीशंकर तथा पंचम लाल की पत्नी राम कुमारी जो लाठी-डंडों और कुल्हाड़ियों से लैस थे, आकर मोटरसाइकिल हटाने की बात कहने लगे। भुक्तभोगी मनोज ने बताया कि, मोटरसाइकिल वह अपनी जगह पर खड़ा किए हैं, तभी तीनों ने उसे गालियां देते हुए हमला बोल दिया। मारपीट में कुल्हाड़ी का वार उसके सिर पर पड़ा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भुक्तभोगी ने जब 112 पुलिस को डायल किया, तो विपक्षी संख्या 1 दुर्गेश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।

  खबर का वीडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें।

भुक्तभोगी मनोज कुमार का आरोप है कि, हमलावर दबंग और पैसे वाले हैं। वह कोई भी बड़ी घटना कर सकते हैं। पुलिस ने तहरी लेकर जांच शुरू कर दी है। घायल को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ