मामूली सी कहासुनी के बाद हुए मारपीट के मामले में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के कोटवा मदनिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही 4 दबंग लोगों ने एक लड़की को गाली गलौज कर लाठी डंडों से जमकर मारा पीटा, जिसमें चोटिल माता की तहरीर पर गांव के ही 4 लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

     आपको बता दें कि, कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में गांव निवासिनी राम कुमारी पत्नी पंचम ने कहा है कि, 27 जुलाई 2021 को गांव के मनोज कुमार, अजय कुमार, सतीश कुमार और प्रमोद कुमार एक राय होकर उसके घर के बाहर आए और बेवजह गाली गलौज करने लगे, जब उसने विरोध किया तो लाठी-डंडों से लैस होकर आए दबंगों ने मारा पीटा, बीच-बचाव करने आई वादिनी की पुत्री काजल को भी मारा पीटा जिसमें काजल को गंभीर चोटे आई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ