आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक व बछरावां विधायक तथा पूर्व प्रमुख की तिकड़ी द्वारा रची गई रणनीति में फस गया विरोधी खेमा, राजकुमार का प्रमुख बनना तय।। Raebareli news ।।

सार.......

आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक दिनेश सिंह व बछरावां विधायक राम नरेश रावत तथा पूर्व प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह की तिकड़ी द्वारा रची गई रणनीति में फस गया विरोधी खेमा।

विस्तार..........

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज ब्लॉक प्रमुख के पद पर नामांकन के दिन महज भाजपा प्रत्याशी ने ही अपना नामांकन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष प्रस्तुत किया। जांच में नामांकन पत्र वैध भी पाया गया। राजकुमार के मुकाबले किसी अन्य उम्मीदवार के द्वारा नामांकन पत्र निर्धारित समय सीमा 3:00 बजे तक ना दाखिल करने के कारण अब राजकुमार पासी का महराजगंज ब्लॉक का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुना जाना तय हो गया है।

  आपको बता दें कि, हालांकि बुधवार को नामांकन पत्रों की बिक्री के दौरान 3 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे थे। इनमें से आज राजकुमार पासी ने पूरे जोशो खरोश के साथ अपने समर्थक और प्रस्तावक साथ ले जाकर ब्लॉक परिसर में रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

   हालांकि उनके साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक दिनेश सिंह, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह के अलावा बछरावां विधायक राम नरेश रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी एडवोकेट, वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश मिश्रा, जिला महामंत्री शरद सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, प्रधान संघ के अध्यक्ष हरी करन सिंह उर्फ गुड्डू,

 ग्राम प्रधान असनी दिलीप चौधरी, प्रेम शंकर पटेल, पूर्व प्रधान पाली राम अभिलाख उर्फ पुत्तन सिंह, ज्योना प्रधान उमेश कुमार उर्फ कुन्नू, जनई प्रधान प्रतिनिधि बिल्ला सिंह, पूर्व प्रधान राम सागर गुप्ता, प्रधान हसनपुर केशव चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि पुरासी गंगासागर पांडेय, पूर्व बीडीसी महेश कुमार उर्फ पप्पू, सुल्तानपुर प्रधान संतलाल लोधी, भोलू सिंह, भभूती पासी सहित सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे।

  इस दौरान जोश खरोश में भाजपा समर्थक पार्टी और प्रत्याशी तथा क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत व पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। साथ ही साथ लोगों ने दिवंगत पूर्व प्रमुख राम शंकर चौधरी अमर रहे के नारे भी बुलंद किए।

   ब्लॉक मुख्यालय पर 3:00 बजे तक किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन प्रस्तुत न किए जाने के बाद राजकुमार पासी और पूर्व प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, असनी ग्राम प्रधान दीपू चौधरी को लोगों ने फूल मालाओं से लाद दिया। काफी देर तक नारेबाजी होती रही।

   पूर्व प्रमुख सत्येंद्र सिंह के छोटे भाई आशू सिंह ने इस मौके पर भारी मात्रा में मिठाईयां मंगवा कर लोगों में वितरित कराया।


      वीडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ