पूरे तामझाम के साथ भाजपा से कुंवर हनुमंत सिंह ने शिवगढ़ के लिए प्रमुख पद का किया नामांकन।। Raebareli news ।।

शिवाकांत अवस्थी

शिवगढ़/रायबरेली: भारी जनसमर्थन और जयकारा घोष व दर्जनों बीडीसी मेंबरों के साथ शिवगढ़ ब्लॉक प्रमुख पद के उम्मीदवार कुमार हनुमंत सिंह ने शिवगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर प्रमुखी का नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सैकड़ों समर्थक गगनभेदी नारे लगा रहे थे।

    इस मौके पर कुंवर हनुमंत सिंह के साथ बछरावां के विधायक राम नरेश रावत, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, पूर्व प्रमुख मान सिंह पटेल, वरिष्ठ अधिवक्ता विद्यासागर अवस्थी, भूपेश मिश्रा एडवोकेट, शशि भदोरिया, हनुमान सिंह, पुष्कल सिंह, युवा भाजपा नेता शिव रमन प्रताप सिंह समेत भारी तादाद में लोग मौजूद रहे।

        वीडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ