बछरावां विधायक की अगुवाई में जोश खरोश के साथ भाजपा प्रत्याशी ने प्रमुख पद के लिए किया नामांकन।। Raebareli news ।।

 

शिवाकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: ब्लाक प्रमुख पद के लिए बृहस्पतिवार को हुए नामांकन में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी राजकुमार पासी ने पार्टी नेताओं संग जोश-खरोश के साथ ब्लॉक मुख्यालय महराजगंज पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन जुलूस से पूर्व, पार्टी प्रत्याशी का महराजगंज स्थित जिला पंचायत गेस्ट हाउस के कार्यालय में जोरदार स्वागत किया गया।

    आपको बता दें कि, भाजपा के क्षेत्रीय विधायक राम नरेश रावत ने मीडिया से रूबरू होते हुए पूरे विश्वास के साथ कहा कि, भारतीय जनता पार्टी समर्थित उनके प्रत्याशी राजकुमार पार्टी की जीत सुनिश्चित है। दूर-दूर तक भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को कोई टक्कर देने वाला नहीं है।

  इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी एडवोकेट, पश्चिम बंगाल के संघ प्रचारक दिनेश सिंह, बिल्ला सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जनई, दीपू चौधरी के अलावा जिल जिले के पार्टी नेता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ