अमावा/रायबरेली: अमावा विकासखंड क्षेत्र के अशरफाबाद ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि ऋषि सिंह को अमावा प्रधान संघ का अध्यक्ष बनाया गया है।
आपको बता दें कि, अमावा नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख के शपथग्रहण समारोह में वैशाली सिंह ने जहां पद एवं गोपनीयता की शपथ ली, तो वहीं सदर विधायिका अदिति सिंह ने युवा तेज तर्रार प्रधान प्रतिनिधि ऋषि सिंह को अमावा ब्लाक का प्रधान संघ अध्यक्ष बनने की घोषणा की। अध्यक्ष बनाये जाने के बाद बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा रहा।
आपको यह भी बता दें कि, मौजूदा समय में ऋषि सिंह करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष है। वह जनहित की आवाज उठाने के लिए जाने जाते हैं।
इस मौके पर पूर्व प्रमुख भागौती सिंह, राम खेलावन, प्रधान प्रतिनिधि अशोक यादव, सन्तोष सिंह, दशरथ, अरविंद सिंह, प्रशान्त सिंह, अंकेश सिंह विनय सिंह, अमित सिंह, अरविंद सिंह आनन्द सिंह काका, योगेन्द्र सिंह, रत्नेश सिंह, मेजर सिंह सहित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं युवा मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ